American Bully: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का DogKiDuniya.com में। दोस्तों आज के American Bully नस्ल के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आपको बता दें कि American Bully एक छोटे से लेकर बड़े आकार वाले कुत्ते की नस्ल है जिसे आकार के आधार पर चार अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिनमें पॉकेट, स्टैंडर्ड, क्लासिक और XL शामिल है।
इससे पहले के लेख में हम ने American Bull Price के बारे में बात की थी जिसे आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं। यदि आप भी इसे अपने घर लाने की सोच रहे हैं तो अमेरिकन बुली ब्रीड (American Bully Breed) की पूरी जानकारी इस पेज पर आपको मिलेगी। तो चलिए विस्तार से चर्चा करते हैं..
American Bully : संक्षिप्त परिचय
कुत्ते का नाम | अमेरिकन बुली |
प्रजाति (ग्रूप) | छोटी से बड़ी आकार की नस्ल |
उत्पत्ति | यूनाइटेड स्टेट्स |
वैज्ञानिक नाम | Canis lupus familiaris |
लेख का नाम | American Bully Breed Information in Hindi |
रंग | All Available Colors |
ऊंचाई | कुत्ता– 13 से 20 इंच कुतिया– 12 से 17 इंच |
वजन | कुत्ता– 20 से 60 किलोग्राम कुतिया– 18 से 55 किलोग्राम |
जीवनकाल | 9-13 साल |
स्टैंडर्ड | यूनाइटेड केनल क्लब, UKC |
American Bully Breed in Hindi
अमेरिकन बुली हाल में ही विकसित की गई Companion Dog की एक नस्ल है जिसे साल 2004 में अमेरिकन बुली केनल क्लब (American Bully Kennel Club) के द्वारा मान्यता दी गई। बाद में इसे यूरोपियन बुली केनल क्लब द्वारा 2008 में भी मान्यता प्रदान की गई। 15 जुलाई 2013 में इसे यूनाइटेड केनल क्लब यानी यूकेसी ने पहचान दी।
लेकिन मजे की बात यह है कि अभी भी अमेरिकन केनल क्लब (AKC) द्वारा यह एक रजिस्टर्ड नस्ल नहीं है।
अमेरिकन बुली डॉग के जीवन काल, आकार, वजन, दिखावट, स्वभाव इत्यादि के बारे में हम एक-एक करके विस्तार से चर्चा करेंगे, आइए शुरू करते हैं..
जीवन काल (Life Span)
एक सामान्य अमेरिकन बुली पप्पी का जीवनकाल 9 से 13 वर्षों का होता है। किसी नस्ल विशेष का जीवनकाल मुख्य रूप से उनके खान-पान, रहन-सहन और स्वास्थ्य पर काफी हद तक निर्भर करता है। इनका औसत जीवनकाल 10 वर्ष तक का हो सकता है।
आकार व वजन (Size & Weight)
एक सामान्य मेल अमेरिकन बुली पप्पी की ऊंचाई 13 से 20 इंच तथा वजन 20 से 60 किलोग्राम तक हो सकता है। वहीं फीमेल बुली की ऊंचाई मेल से एक से डेढ़ इंच कम तथा वजन थोड़ा कम हो सकता है।
रंग (Color)
अमेरिकन बुली मुख्यतः सभी रंगों में उपलब्ध होते हैं। ये ज़्यादातर काले, सफ़ेद, भूरे, ब्रिंडल, टैन रंगों या इनके संयोजन में दिखाई पड़ते हैं।
कोट (Coat)
बुली के पास छोटे बालों का स्मूथ और चमकदार बालों का कोट होता है।
दिखावट (Appearance)
ये कुत्ते देखने में अमेरिकन पिट बुल जैसे होते हैं। इनके पास एक चौड़ा मुँह और बड़ा सिर होता है। इनकी शारीरिक बनावट मांसल होती है। इनकी आँखे त्रिकोण के आकार लिए हुए भूरी होती हैं।
इनके पास छोटे और खड़े कान और छोटी पूँछ होती है जो शारीरिक संतुलन बनाए रखती है।
अमेरिकन बुली का इतिहास (American Bully History)
जिसे आज अमेरिकन बुली के नाम से जाना जाता है उसके विकास की प्रक्रिया 1980 में शुरू की गई। सबसे रोचक बात यह है कि इस नस्ल को विकसित करने में पांच अलग-अलग नस्लों का योगदान लिया गया है। अमेरिकन पिटबुल टेरियर यानी APBT इसकी एक पैतृक नस्ल है जिसका इस्तेमाल किया गया है।
American Pitbull Terrier इसके दिखावटी और स्वभाव जैसे गुणों को रक्षित करता है। समय बीतने के साथ-साथ अमेरिकन पिटबुल टेरियर नस्ल में थोड़े बदलाव के साथ अन्य क़िस्में भी पैदा हुई जिनमें American Bulldog, English Bulldog, and Olde English Bulldogge नस्लें शामिल हैं।
अमेरिकन बुली को मान्यता प्रदान करने के लिए इसका खुदका क्लब 2004 में स्थापित किया गया। अमेरिकन बुली केनल क्लब ABKC की मानें तो इस नस्ल के विकास का उद्देश्य कम शिकारी प्रवृत्ति और American Staffordshire Terrier से अधिक Bully लक्षण वाली नस्ल का विकास करना था।
इस नस्ल को विकसित करने में इसके मास और हैवी बोन को प्राथमिकता दी गई जो कि आज के नस्लों में दिखाई पड़ता है। अमेरिकन बुली को अन्य बुलडॉग प्रकार की नस्लों के साथ नहीं मिलाया जा सकता।
American Bully Temperament
अमेरिकन बुली एक अत्यधिक अपनाई जाने वाली और प्रशिक्षण शील कुत्ते की नस्ल है जो प्रायः प्यारे साथी के रूप में जाना जाता है। हालांकि यह देखने में थोड़े भड़कीले और डरावने लगते हैं लेकिन स्वभाव में बिल्कुल ही शांत और मानव प्रेमी होते हैं। बहुत सारी कुत्तों का इस्तेमाल घरों में Lapdog के रूप में होता है और इनमें कई का इस्तेमाल तो विभिन्न खेलकूद गतिविधियों जैसे वेट पुल और फ्रंट पोल जैसे खेलों में भी होता है।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा “American Bully Breed Information in Hindi” लेख पसंद आया होगा। तो इसे शेयर करें और रोज़ाना हमारी साइट DogKiDuniya को बुक्मॉर्क करें और विज़िट करें।