Cane Corso vs Boerboel- नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का डाग की दुनिया पोर्टल पर। दोस्तों आज के इस लेख में हम Cane Corso vs Boerboel का तुलनात्मक विवरण देने वाले हैं।
हम देखेंगे कि इन दोनों नस्लों में क्या समानताएं हैं और क्या विभिन्नताएं साथ ही साथ ये भी जानेंगे कि कौन-सी नस्ल आपके लिए ज्यादा अच्छी हो सकती है? तो इस पेज पर आप Cane Corso vs Boerboel से संबंधित सभी विवरण प्राप्त करेंगे। आइए अब शुरू करते हैं…
Cane Corso vs Boerboel in Hindi
आखिरकार हम Cane Corso और Boerboel का ही तुलनात्मक विवरण क्यों रख रहे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि इन दोनों नस्लों में काफी समानताएं हैं। इसीलिए ज्यादातर डॉग ओनर असमंजस में रहते हैं इन दोनों नस्लों को लेकर। दोनों नस्लें मास्टिफ प्रकार की, बड़ी, मांसल शारीरिक संरचना वाली और स्वभाव में अपने परिवार के प्रति रक्षात्मक होती हैं। लेकिन इसके अलावा इनमें बहुत सारे अंतर भी हैं।
तो यहां पर हम Cane Corso vs Boerboel नस्लों के बारे में बात करने वाले हैं। इससे पहले हमने German Shepherd vs Rottweiler का तुलनात्मक लेख प्रस्तुत किया था जिसे आप पढ़ सकते हैं। हमें उम्मीद है कि इस लेख को पढ़ने के बाद आप इन दोनों नस्लों को लेकर काफी ज्यादा स्पष्ट और संतुष्ट हो जाएंगे।
केन कोर्सों वर्सेस बोएरबोएल – उत्पत्ति
Cane Corso मोलॉसुस नाम की नस्ल की एक उपजाति है जो कि पुराने समय में ग्रीस में अपनी रक्षक स्वभाव की वजह से इस्तेमाल में लाई जाती थी। जब ग्रीस पर रोमन ने कब्जा किया तो वह अपने साथ इस कुत्ते की कुछ प्रजाति इटली ले गए जहां पर इटालियन नस्ल का विकास हुआ। शुरुआती समय में युद्ध में सैनिकों के साथी के रूप में इनका इस्तेमाल किया जाता था। धीरे-धीरे किसानों द्वारा पशुपालन में भी इनका इस्तेमाल होने लगा।
Boerboel साउथ अफ्रीका से ताल्लुक रखता है जहां पर बहुत सारे शरणार्थियों ने लार्ज गार्ड डॉग की नस्ल से परिचित कराया जो कि हंटिंग और प्रोटेक्शन में दक्ष थे। इनको मास्टिफ और बुलडॉग नस्लों से संकरण करा कर Boerboel जाति का विकास किया गया।
आकार और दिखावट
Cane Corso और Boerboel दोनों काफी हद तक समान दिखते हैं। इन दोनों के पास चौकोर आकार का माथा, लंबा चौड़ा मुंह होता है। दोनों की लंबाई लगभग 65 से 70 सेंटीमीटर तक होती है।
Boerboel, Cane Corso की अपेक्षा थोड़े ज्यादा बल्कि होते हैं। यह लगभग Cane Corso के दुगने वजन के होते हैं जिसकी वजह से इनकी अपेक्षा यह ज्यादा भरे-पूरे और गठीला शरीर वाले दिखते हैं।
इसके अलावा इनके रंग और कोट में काफी विभिन्नता देखने को मिलती हैं। Boerboel के पास छोटा और स्मूथ जबकि केन कोर्सो के पास छोटा-मोटा और स्टिफ फर होता है।
बोरवेल सामान्यता हल्के रंगों में देखे जाते हैं जबकि केन कोर्सो गहरे काले, लाल, फान रंग में हो सकते हैं।
Cane Corso vs Boerboel- Bite Force
आपको बता दें कि यह दोनों वजन और आकार में बड़ी नस्ले हैं। इनके पास मजबूत जबड़े होते हैं हालांकि कोई भी ऐसी नस्ल पसंद नहीं करेगा जो अपने मालिक को काट सकती है। लेकिन केन कोर्सो एक बाइट में 700 पीएसआई तक का Bite force लगा सकते है जो कि सामान्य रूप से एक घर की ईंट को कुचल सकता है।
आपको बता दें कि एक मनुष्य के अंदर 162 पीएसआई बाईट फोर्स की क्षमता होती है जबकि Boerboel के पास 450 पीएसआई का बाइट फोर्स होता है। यह भी बहुत ज्यादा शक्तिशाली होते हैं और दुनिया के मोस्ट पावरफुल डॉग्स में से एक है।
व्यायाम की आवश्यकता
दोनों नस्लों को मानसिक और शारीरिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए भारी मात्रा में एक्सरसाइज की जरूरत होती है। यदि इन्हें व्यस्त रखने के लिए पर्याप्त ध्यान ना दिया जाए तो यह घातक साबित हो सकते हैं।
इनको व्यस्त रखने के लिए आप कई डॉग chew toys का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दोनों नस्लों को अपार्टमेंट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। इसीलिए आपके घर में इनके लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए। स्मॉल डॉग ब्रीड्स का लेख यहां से आप पढ़ सकते हैं।
ग्रूमिंग
Cane Corso और Boerboel दोनों के पास छोटे बालों का कोट होता है। इसीलिए इनके मेंटेनेंस में अन्य नस्लों की तुलना में कम खर्चा आता है। इनको सामान्य ग्रूमिंग की आवश्यकता होती है। अन्य नस्लों की तरह से इनमें भी सामान्य रूप से बाल गिरने की समस्याओं से आपको सामना करना पड़ सकता है। इन दोनों नस्लों को हफ्ते में एक बार ब्रशिंग की आवश्यकता होती है जिससे इनके बाल आपके घर में चारों तरफ बिखर नहीं पाएंगे।
Cane Corso vs Boerboel in Hindi – अधिक ताकतवर
हमने ऊपर दोनों नस्लों के बाइट फोर्स के बारे में बात किया है जिसमें हमने पाया कि Cane Corso, Boerboel की अपेक्षा बीटिंग में ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। लेकिन Boerboel के पास गठीला, वजनदार शरीर होता है जिसकी वजह से यह Cane Corso से ज्यादा शक्तिशाली होता है।
हालांकि Boerboel के अंदर डर की प्रवृत्ति कम और रक्षात्मक प्रवृत्ति बहुत ज्यादा होती है। दोनों नस्लों में एक मुख्य अंतर यह देखने को मिलता है कि Cane Corso किसी भी खतरा को देखकर तुरंत उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। जबकि Boerboel सामान्य रूप से प्रतीक्षा करते हैं और परिस्थिति को भांपते हैं उसके बाद प्रतिक्रिया देते हैं।
क्या Cane Corsos, Boerboels से अधिक स्मार्ट होते हैं?
Cane Corso और Boerboel दोनों को स्मार्ट नस्ल माना जाता है। हालांकि जब Stanley Coren ने 1994 में इंटेलिजेंस ऑफ डॉग्स की किताब प्रकाशित की तो उसमें इन्होंने इन दोनों नस्लों का जिक्र नहीं किया जोकि वास्तव में बहुत ज्यादा संदेह पैदा करता है।
आजकल की स्टडी यह बताती है कि यह दोनों नस्लें बहुत ज्यादा बुद्धिमान और तुरंत सीखने में निपुण होती हैं। लेकिन यह नस्ल नौसिखिये डॉग ओनर के लिए सही नहीं है। इनके लिए ऐसा डॉग ओनर होना चाहिए जिसके पास पर्याप्त अनुभव, कॉन्फिडेंस और कंसिस्टेंसी हो।
इन दोनों नस्लों को लंबे समय के लिए अकेला छोड़ना खतरे से खाली नहीं हो सकता है। दोनों नस्लें काफी ज्यादा बुद्धिमान होती है। इनमें यह बताना की कौन सी नस्ल ज्यादा बुद्धिमान होती है? यह बहुत ही बारीक रेखा के बराबर होता है।
Cane Corso vs Boerboel in Hindi – ऊंचाई
Boerboel आकार और ऊंचाई – ऊंचाई: पुरुष: 64-70 सेमी, महिला: 59-65 सेमी, वजन: पुरुष: 60-79 किलो, महिला: 55-73 किलो
केन कोरो की ऊंचाई: आकार – ऊंचाई 62 – 72 सेमी वजन 45 – 50 किलो
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा “Puppy care tips in Hindi ” लेख पसंद आया होगा। तो इसे शेयर करें और रोज़ाना हमारी साइट DogKiDuniya को बुक्मॉर्क करें और विज़िट करें।