Golden Retriever Mixes: नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का डाग की दुनिया पोर्टल में। दोस्तों आपने गोल्डन रिट्रीवर पप्पी (Golden Retriever) का नाम तो सुना ही होगा। मार्केट में इसके बहुत सारे मिश्रित प्रजातियां (Golden Retriever Mix) भी मौजूद हैं तो आज के इस लेख में हम Top 10 Golden Retriever Mixes के बारे में बात करने वाले हैं, तो क्या आप तैयार है? हमें उम्मीद है कि आप इस लिस्ट को देखने के लिए बेताब है चलिए आपके इंतजार को खत्म करते हुए शुरुआत करते हैं…
Top 10 Golden Retriever Mixes
आइए अब 10 प्रमुख गोल्डन रिट्रीवर मिक्स (Golden Retriever Mixes) के बारे में एक-एक करके जानते हैं नीचे आप इनकी लिस्ट भी देख सकते हैं..
क्रम संख्या | पप्पी का नाम |
1. | Goldador (Labrador Retriever + Golden Retriever Mix) |
2. | Basset Retriever (Basset Hound + Golden Retriever) |
3. | Goldmation (Dalmatian + Golden Retriever) |
4. | Gollie (Golden Retriever + Collie Mix) |
5. | Golden Boxer (Golden Retriever + Boxer Mix) |
6. | Goldendoodle (Poodle + Golden Retriever Mix) |
7. | Golden Cavalier (Golden Retriever + Cavalier King) |
8. | Golden Cocker Retriever (Golden Retriever + Cocker Spaniel Mix) |
9. | Golden Dox (Golden Retriever + Dachshund Mix) |
10. | Golden Chi (Chihuahua x Golden Retriever Mix) |
Goldador (Labrador Retriever + Golden Retriever Mix)
गोल्डाडोर पप्पी लैबराडोर रिट्रीवर और गोल्डन रिट्रीवर की मिक्स प्रजाति है और यह प्रसिद्धि के मामले में गोल्डन रिट्रीवर से ऊपर है। अपने पेरेंट्स ब्रीड की तरह से ही Goldador बहुत मित्रतापूर्ण, लॉयल, एथलीट और बच्चों के प्रिय होते हैं। इन का संक्षिप्त परिचय निम्न होता है
जीवनकाल | 10-12 साल |
ऊँचाई | 24 इंच |
वजन | 55-85 पाउंड |
स्वभाव | लॉयल, फ़्रेंड्ली, इक्साइट |
Gollie (Golden Retriever + Collie Mix)
Gollie (Golden Retriever + Collie Mix) को गोल्डन रिट्रीवर और कोली कुत्ते के संकरण से तैयार कराया गया है। यह नस्ल काफी शांत, लॉयल और आकर्षक होती है। यह बेहतरीन वॉचडॉग भी होते हैं इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे टेबल में है..
जीवनकाल | 12-15 साल |
ऊँचाई | 24 इंच |
वजन | 50-75 पाउंड |
स्वभाव | प्यार करने वाला, मिलनसार, सुरक्षात्मक |
Goldendoodle (Poodle x Golden Retriever Mix)
Goldendoodle (Poodle + Golden Retriever Mix): यह गोल्डन रिट्रीवर और Poodle दो अलग-अलग नस्लों के मिश्रण से तैयार की गई है। जैसा आप जानते हैं कि पूडल नस्ल में बाल गिराने की प्रवृत्ति बहुत ज्यादा होती है। उनकी अपेक्षाकृत गोल्डन डूडल पिल्लों में यह गुण कम होता है। यह भी Golden Retriever Mixes में से एक है।
यह देखने में बालों से ढका हुआ टेडी बियर जैसे दिखते हैं लेकिन यह बहुत ही प्लेफूल और एथलीट पप्पी होते हैं। यह चलने, दौड़ने, तैरने, शिकार करने जैसी गतिविधियों में माहिर होते हैं। यह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं जिसकी वजह से उन्हें प्रशिक्षित करना काफी आसान होता है। इनके बारे में संक्षिप्त परिचय नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं…
जीवनकाल | 10-15 साल |
ऊँचाई | 21.5-26.5 इंच |
वजन | 30-45 पाउंड |
स्वभाव | प्रशिक्षित करने में आसान, मिलनसार, बुद्धिमान |
Golden Cocker Retriever (Golden Retriever & Cocker Spaniel Mix)
गोल्डन कॉकर रिट्रीवर Golden Cocker Retriever (Golden Retriever & Cocker Spaniel Mix) गोल्डन रिट्रीवर और कॉकर स्पेनियल नस्लों के संकरण से तैयार कराया गया है। इनमें दोनों के बेहतरीन गुणों का समावेश होता है यह काफी ऊर्जावान होते हैं। इसलिए इन्हें प्रतिदिन कम से कम 45 से 60 मिनट की भरपूर एक्साइज की आवश्यकता होती है।
इसके अतिरिक्त गोल्डन कोकर रिट्रीवर सामान्य रूप से बाल गिराने की प्रवृत्ति रखते हैं। इसीलिए इनको प्रतिदिन ब्रशिंग देखभाल की विशेष आवश्यकता होती है। उनका संक्षिप्त परिचय नीचे दिया गया है…
जीवनकाल | 10-15 साल |
ऊँचाई | 20”-24” इंच |
वजन | 30-45 पाउंड |
स्वभाव | बुद्धिमान, मिलनसार, ऊर्जावान |
Basset Retriever (Basset Hound x Golden Retriever)
Basset Retriever (Basset Hound x Golden Retriever) नाम से ही विदित होता है कि इसे एक हाउंड और गोल्डन रिट्रीवर से तैयार किया गया है। हम जानते हैं कि Basset Retriever काफ़ी खुश होते हैं लेकिन वही थोड़े जिद्दी और आलसी होते हैं। यह Top 10 Golden Retriever Mixes में से एक है। इनका संक्षिप्त परिचय नीचे है..
जीवनकाल | 8-12 साल |
ऊँचाई | 10-12 इंच |
वजन | 40-70 पाउंड |
स्वभाव | वफादार, बुद्धिमान, धैर्यवान |
Goldmation (Dalmatian x Golden Retriever)
Goldmation (Dalmatian x Golden Retriever): इसमें इन दोनों नस्लों के बेहतरीन गुण देखने को मिलते हैं। हालांकि यह थोड़े आक्रामक होते हैं लेकिन आपकी फैमिली के लिए एक बेहतरीन वॉच डॉग साबित हो सकते हैं। हालांकि इन्हें शुरुआती प्रशिक्षण देना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन यदि आप कुत्ते के बाल गिरने की समस्याओं से परेशान है तो यह नस्ल आपके लिए सही नहीं है।
जीवनकाल | 10-12 साल |
ऊँचाई | 19-23 इंच |
वजन | 55-70 पाउंड |
स्वभाव | चंचल, मिलनसार |
Golden Boxer (Golden Retriever + Boxer Mix)
Golden Boxer (Golden Retriever + Boxer Mix) गोल्डन रिट्रीवर और बॉक्सर नस्लों का मिश्रित है। यह एक बेहतरीन फैमिली डॉग्स होते हैं जो बच्चों का ध्यान रखने में सक्षम होते हैं। हम जानते हैं कि बॉक्सर पिल्ले एक बेहतरीन गार्ड डॉग होते हैं। यह नस्ल अपार्टमेंट में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है और इनको बहुत अधिक मात्रा में व्यायाम की आवश्यकता होती है। यह Golden Retriever Mixes लिस्ट में से एक है। इनका संक्षिप्त परिचय नीचे टेबल में है…
जीवनकाल | 10-15 साल |
ऊँचाई | 22-25 इंच |
वजन | 60-75 पाउंड |
स्वभाव | वफादार, चौकस, ऊर्जावान |
Golden Cavalier (Golden Retriever + Cavalier King)
Golden Cavalier (Golden Retriever + Cavalier King) गोल्डन रिट्रीवर और कैवेलियर किंग चार्ल्स स्पेनियल का मिश्रित प्रजाति है। शारीरिक रूप से ही देखने में ये गोल्डन रिट्रीवर का छोटा वर्जन दिखते हैं। यदि आपको गोल्डन रिट्रीवर जैसा ही कुत्ता चाहिए लेकिन आकार में छोटा तो आपके लिए Golden Cavalier एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इनका संक्षिप्त परिचय नीचे है…
जीवनकाल | 12-15 साल |
ऊँचाई | 17-18 इंच |
वजन | 35-40 पाउंड |
स्वभाव | चंचल, आश्रित, प्यार करने वाला |
Golden Dox (Golden Retriever + Dachshund Mix)
Golden Dox (Golden Retriever + Dachshund Mix) गोल्डन रिट्रीवर और Dachshund का मिश्रित प्रजाति है। यह कुत्ते खासकर दूसरी नस्ल के पिल्लों और बच्चों के साथ अच्छा तालमेल रखते हैं। यह आकार में गोल्डन रिट्रीवर से छोटे होते हैं लेकिन यह थोड़ी जिद्दी होते हैं। इसलिए इन्हें प्रशिक्षित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है।इनका संचित परिचय के टेबल में है..
जीवनकाल | 8-14 साल |
ऊँचाई | 12-20 इंच |
वजन | 30-50 पाउंड |
स्वभाव | बुद्धिमान, मिलनसार, जिद्दी |
Golden Chi (Chihuahua + Golden Retriever Mix)
Golden Chi (Chihuahua + Golden Retriever Mix) गोल्डन रिट्रीवर और चिहुआहुआ का मिश्रण है। यदि आप थोड़े बड़े आकार में चिहुआहुआ कुत्ता चाहते हैं तो गोल्डन ची आपके लिए अच्छा विकल्प है। यह भी Golden Retriever Mixes लिस्ट में शामिल है। उनका संक्षिप्त परिचय नीचे से टेबल में है..
जीवनकाल | 11-12 साल |
ऊँचाई | 17 इंच |
वजन | 15-30 पाउंड |
स्वभाव | बुद्धिमान, जिद्दी, सुरक्षात्मक |
दोस्तों हमें उम्मीद है कि Top 10 Golden Retriever Mixes का लेख आपको काफी पसंद आया होगा और आपके लिए काफी मददगार भी साबित होगा। ऐसे ही डॉग से जुड़ी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए डॉग की DogKiDuniya.Com को बुकमार्क करें और रोजाना विज़िट करें।