Griffon Nivernais Hindi- Griffon Nivernais एक कुत्ते की ऐसी प्रजाति है जिसकी उत्पत्ति फ्रांस से हुई है। यह प्रजाति मुख्य रूप से स्केंट हाउंड से ही विकसित की गई है। यह मुख्य रूप से हंटिंग डॉग के साथ-साथ एक मित्रतापूर्ण साथी कुत्ते के रूप में भी प्रचलित है। यह खासकर ग्रामीण इलाकों में अनुकूल होते हैं। इनको रहने, खेलने व कूदने के लिए पर्याप्त जगह की आवश्यकता होती है। इसीलिए घनी बसी आबादी वाले शहरों में या फिर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए यह सुयोग्य नहीं है।
चलिए आज के लेख में Griffon Nivernais नस्ल की पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके लिए पूरा लेख ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें तो चलिए शुरू करते हैं इनके संक्षिप्त परिचय के साथ..
Griffon Nivernais Breed Info in Hindi
कुत्ते का नाम | ग्रिफॉन निवर्नेइस |
प्रजाति (ग्रूप) | हंटिंग डॉग |
उत्पत्ति | फ़्रान्स |
वैज्ञानिक नाम | Canis lupus familiaris |
लेख का नाम | Griffon Nivernais Breed Information in Hindi |
रंग | ग्रिस क्लेयर से ग्रिस सांग्लियर, लाइट ग्रे से बोअर ग्रे |
ऊंचाई | कुत्ता– 21 से 23 इंच कुतिया– 20 से 22 इंच |
वजन | कुत्ता– 30 से 45 किलोग्राम कुतिया– 32 से 44 किलोग्राम |
जीवनकाल | 10-13 साल |
स्टैंडर्ड | अमेरिकन केनल क्लब, FCI |
ग्रिफॉन निवर्नेइस की विशेषताएँ
Griffon Nivernais नस्ल के बारे में जाने के लिए हमें इनकी उत्पत्ति, दिखावट, जीवनकाल, आकार, रंग-रूप व स्वभाव के बारे में जानना जरूरी होगा जो एक-एक करके हम देखेंगे..
जीवन काल
एक ग्रिफॉन डॉग का औसत जीवन काल 10 से 13 वर्षों तक का हो सकता है। लेकिन यदि इनके स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
उत्पत्ति
हम बात कर चुके हैं कि ग्रिफॉन निवर्नेइस जो कि एक स्केंट हाउंड की नस्ल है। यह मुख्य रूप से फ्रांस से ताल्लुक रखती है। यह नस्ले 12 वीं शताब्दी के आसपास फ्रांस में देखी गई थी और यह सबसे पुरानी हंटिंग डॉग (Hunting Dog)की नस्लों में से एक है। इनका इस्तेमाल उस समय गन हंटिंग, जंगली जानवरों और भेड़ियों के शिकार के लिए किया जाता था।
दिखावट
ग्रिफॉन निवर्नेइस बाहर से खुरदरा दिखने वाला लंबे घने बाल वाला कुत्ता होता है। इनके पास मोटे लंबे बालों का दोहरा कोट होता है। इसके अतिरिक्त इनके पास भूसी आइब्रोज होती है जो इन्हें बहुत ही क्यूट और पिटीफुल बनाती है। यह अपनी आंखों के लिए जाने जाते हैं। यह कई अलग-अलग रंगों के पैटर्न में पाए जाते हैं।
ग्रिफॉन निवर्नेइस का इतिहास
चौदहवीं शताब्दी में मूल कुत्तों का इस्तेमाल भेड़ियों और जंगली सूअर का शिकार करने के लिए किया जाता था, और वे आधुनिक समय की नस्ल से बहुत बड़े हुआ करते थे। नस्ल का पुनर्निर्माण ग्रैंड ग्रिफॉन वेंडीन के आधार पर किया गया था। इस्तेमाल की जाने वाली अन्य नस्लें ओटरहाउंड और फॉक्सहाउंड थीं।
ग्रिफॉन निवेर्निस मुख्य रूप से फ्रांसीसी रईसों द्वारा पाली जाने वाली नस्ल थी जो फ्रांसीसी क्रांति के बाद गायब ही हो गई थी। लेकिन 1925 में मोरवन में कुछ शिकारियों द्वारा इस नस्ल का पुनर्निर्माण किया गया था, जो प्राचीन प्रकार के क्रूसेडर्स के साथ यूरोप आए थे और शुरुआती कुत्ते लेखकों द्वारा “कैन सेगुसी” या सेल्टिक हाउंड नामक प्रकार का मॉडलिंग किया गया था।
French Griffon Nivernais का स्वभाव
Griffon Nivernais अपने शिकारी स्वभाव के लिए जाना जाता है। शिकार करते समय यह बहुत ही उग्र हो जाते हैं लेकिन तुरंत अपने मालिक और परिवार से संपर्क आने पर इनका व्यवहार मित्रता पूर्ण और मृदु हो जाता है। यह बहुत ही प्लेफूल और चीयर फूल कुत्ते की नस्लों में से एक है। यह अपने सूंघने और शिकार की अद्भुत क्षमता के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
इसके अतिरिक्त दूसरी नस्ल के कुत्तों के साथ इनका व्यवहार बहुत ही मित्रता पूर्ण और शांतिप्रिय होता है लेकिन हर परिस्थिति में यह समान व्यवहार नहीं करते। यह आसपास की परिस्थितियों पर भी काफी हद तक निर्भर करता है। यह स्वभाव से ही बहुत ही चंचल और कर्तव्य निपुण होते हैं। इनको बहुत अत्यधिक मात्रा में व्यायाम की जरूरत होती है। यह अपने मास्टर के प्रति बहुत ही लॉयल और ड्यूटीफूल होते हैं।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा “Griffon Nivernais Breed Information in Hindi” लेख पसंद आया होगा। तो इसे शेयर करें और रोज़ाना हमारी साइट DogKiDuniya को बुक्मॉर्क करें और विज़िट करें।