Top 18 Smartest Dog Breeds- क्या आपके पास जो पप्पी है वो स्मार्ट है, चिंता ना करें आज हम आपको दुनिया भर के मशहूर 10 सबसे इंटेलीजेंट डॉग की लिस्ट देने वाले हैं जिनमें से आप अपने पसंदीदा डॉगी का चुनाव कर सकते हैं।
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का DogKiDuniya.Com में। आज हम 18 Smartest Dog Breeds के बारे में बात करने वाले हैं तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं…
Top 18 Smartest Dog Breeds List –
क्रम संख्या | नस्ल का नाम |
1- | Border collie |
2- | Poodle |
3- | German shepherd |
4- | Golden retriever |
5- | Doberman pinscher |
6- | Shetland sheepdog |
7- | Labrador retriever |
8- | Papillon |
9- | Rottweiler |
10- | Australian cattle dog |
11- | Pembroke Welsh corgi |
12- | Miniature schnauzer |
13- | English springer spaniel |
14- | Belgian Tervuren |
15- | Schipperke |
16- | Collie |
17- | Keeshond |
18- | German shorthaired pointer |
Stanley Coren’s Top 10 Brightest Dogs List
1- Border collie
द इंटेलिजेंस ऑफ डॉग्स के मुताबिक बॉर्डर कोली (Border collie) को सबसे ज्यादा स्मार्ट डॉग की लिस्ट में पहला स्थान दिया गया है। आपको बता दें कि इसमें दुनिया भर के 131 नस्ल के कुत्तों को शामिल किया गया है, उनकी अपेक्षित बुद्धिमत्ता के आधार पर।
अमेरिकन केनल क्लब ने इस नस्ल को 1995 में मान्यता दी, इनके मुताबिक बॉर्डर कोली न केवल स्मार्ट, प्रेमी और ऊर्जावान बल्कि “उल्लेखनीय रूप से उज्ज्वल वर्कहॉलिक” की श्रेणी में रखा गया है।
2- Poodle
पुडल फ्रेंच डॉग ब्रीड की लिस्ट में से एक है जिसको बहुत ज्यादा मेंटेनेंस की जरूरत होती है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। यह भी अपनी विलक्षण बुद्धिमत्ता और स्मार्टनेस की वजह से दुनिया भर में मशहूर है। इसके बारे में अधिक जानकारी आप हमारे नीचे दिए गए कुछ प्रमुख लेखों से प्राप्त कर सकते हैं।
3- German Shepherd
जर्मन शेफर्ड दूसरा सबसे ज्यादा बुद्धिमान हंटिंग डॉग है और तीसरा सबसे ज्यादा बुद्धिमान कुत्ता है। कोरेन की रैंकिंग के आधार पर यह नस्ल अपने उच्च बुद्धिमत्ता, उच्च स्तर की फोकस क्षमता, सीखने की अपार क्षमता और आज्ञाकारिता के लिए जानी जाती है।
4- Golden Retriever
सबसे बुद्धिमान डॉग ब्रीड की बात करें तो गोल्डन रिट्रीवर का नाम इससे अलग नहीं रखा जा सकता। इनकी कमांड या टास्क को लेने की क्षमता और इच्छा काफी जबरदस्त होती है। यह किसी भी कार्य को तुरंत पूरा करने की प्रवृत्ति रखते हैं।
अपने मालिक के प्रति इनका व्यवहार काफी रक्षात्मक और प्यार भरा होता है। यह एक बेहतरीन वर्किंग डॉग के साथ-साथ एक आज्ञाकारी साथी भी साबित हो सकता है।
एक सामान्य गोल्डन रिट्रीवर की ऊंचाई 21 से 24 इंच तथा वजन 25 से 35 किलोग्राम तक का हो सकता है। इनका औसत जीवनकाल 10 से 12 वर्षों का होता है।
5- Doberman Pinscher
डाबरमैन पिंसर को अमेरिकन केनल क्लब के द्वारा भयमुक्त, लॉयल, अलर्ट और उच्च बुद्धिमत्ता के साथ-साथ तीव्र सीखने की क्षमता जैसे शब्दों से वर्णित किया गया है। डॉबरमेन पिन्शर नस्ल का विकास जर्मन के एक टैक्स कलेक्टर के द्वारा किया गया है। यह एक परफेक्ट केनायन बॉडीगार्ड है।
यह अपने भयमुक्त प्रवृत्ति, तीव्रता और गहरे स्टैमिना के लिए जाना जाता है। एक सामान्य डाबरमैन प्रिंसेस की ऊंचाई 24 से 28 इंच तथा वजन 30 से 40 किलोग्राम तक का हो सकता है जबकि इनका औसत जीवनकाल 10 से 12 वर्षों का होता है।
6- Shetland Sheepdog
शेटलैंड शिप डॉग नस्ल का विकास Border Collie के छोटे कजिन के रूप में किया गया है। यह एक बड़ी फाइटिंग डॉग की नस्ल है। इनका इस्तेमाल यूनाइटेड किंगडम के सेटलैंड आइसलैंड के किसानों के द्वारा हर्डिंग कार्यों के लिए किया जाता है।
इनको संक्षिप्त रूप से “sheltie“ के नाम से भी जाना जाता है। शेटलैंड नस्ल को कोरेंस के स्मार्ट डॉग ब्रीड की लिस्ट में छठवां स्थान दिया गया है। यह बहुत ही बुद्धिमान आज्ञाकारी होते हैं। एक सामान्य शेटलैंड डॉग की ऊंचाई 13 से 16 इंच जबकि वजन 7 से 10 किलोग्राम तक का होता है। इनका सामान्य जीवन काल 12 से 14 वर्षों तक का हो सकता है।
7- Labrador Retriever
लैबराडोर रिट्रीवर का विकास 16वीं शताब्दी के आसपास केनेडा आइसलैंड के न्यूफाउंडलैंड दीप पर आए कुछ प्रवासियों द्वारा किया गया था। इसे सेंट जॉन डॉग का पूर्ववर्ती मारा जाता है। इसका नाम 19वीं शताब्दी में अंग्रेजों द्वारा रखा गया था। शुरुआती दौर में इनका इस्तेमाल ज्यादातर पानी के अंदर बत्तख़ों का शिकार करने के लिए किया जाता था।
यह पानी में बहुत आसानी से तैर लेते हैं क्योंकि इनके पास जल प्रतिरोधी बालों का कोट होता है। इसके अतिरिक्त इनके पास सूंघने और न्याय करने की एक अचूक क्षमता होती है। इनके अंदर सीखने की एक अजीब ललक होती है। एक सामान्य लैबराडोर रिट्रीवर की ऊंचाई 21 से 24 इंच तथा वजन 25 से 40 किलोग्राम तक का हो सकता है। इनका औसत जीवनकाल 10 से 12 वर्षों का होता है।
8- Papillon
Papillon कॉरेन की रैंकिंग लिस्ट में शामिल किया गया छोटी नस्ल का सबसे स्मार्ट डॉग है। इस नस्ल की जड़ें 700 से भी अधिक साल पुराना मानी जाती है। Papillon नाम पर फ्रांस भाषा के शब्द “बटरफ्लाई” से लिया गया है जिसका मतलब ‘पंखों के समान कान’ वाला होता है। क्योंकि इस नस्ल के पप्पी के पास भी एक सुनहरे रंग का पंख के आकार का लंबा कान होता है।
अमेरिकन केनल क्लब के अनुसार यह नस्लें यूरोपियन स्पेनियल से विकसित की गई हैं। एक सामान्य Papillon की ऊंचाई 8 से 11 इंच का वजन 2 से 4 किलोग्राम तक का हो सकता है। Papillon बड़ी नस्ल की कुत्तों से अधिक वर्षों तक जीवित रह सकते हैं। एक सामान्य Papillon की आयु 14 से 16 वर्षों तक की होती है।
9- Rottweiler
रॉटविलर का इस्तेमाल रोमन साम्राज्य में मवेशियों को चराने के लिए किया जाता था। लेकिन आज के समय में रॉटविलर दुनिया भर के मशहूर स्मार्ट डॉग ब्रीड में शामिल हो गया है। इनके पास बोध और आज्ञाकारी की एक अनोखी क्षमता होती है जो इन्हें दूसरों से अलग करती है। इसीलिए इनका इस्तेमाल ज्यादातर सर्च और रेस्क्यू डॉग, गार्ड डॉग, पुलिस डॉग्स के रूप में भी किया जाता है।
कॉरेन की लिस्ट में इन्हें नौंवा स्थान प्रदान किया गया है जो कि इस लिस्ट में शामिल आकार के आधार पर सबसे बड़ा कुत्ता है। इनकी औसत ऊंचाई 22 से 27 इंच जबकि वजन 12 से 60 किलोग्राम तक का हो सकता है।
10- Australian cattle Dog
ऑस्ट्रेलियन कैटल डॉग का विकास ऑस्ट्रेलिया के मवेशियों द्वारा किया गया था। कॉरेन की लिस्ट में इन्हें दसवां स्थान प्रदान किया गया है। एक सामान्य Australian cattle dog की ऊँचाई 17 से 20 इंच वजन 15 से 20 किलोग्राम तक का हो सकता है जबकि इनका औसत जीवनकाल 12 से 16 वर्षों का होता है।
मुझे उम्मीद है कि आपको हमारा ”Top 18 Smartest Dog Breeds ” से जुड़ा लेख पसंद आया होगा। डॉग से जुड़े ऐसे ही बेहतरीन जानकारियों को पाने के लिए DOGKIDUNIYA.COM को बुक्मॉर्क करें और रोजाना विज़िट करें।